पाक PM इमरान खान ने कहा- दिलीप कुमार की उदारता को कभी नहीं भूल सकता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह उनकी उदारता को कभी नहीं भूल पाएंगे जो उन्होंने उनकी मां की याद में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए धन जुटाने में मदद करके दिखाई थी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह उनकी उदारता को कभी नहीं भूल पाएंगे जो उन्होंने उनकी मां की याद में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए धन जुटाने में मदद करके दिखाई थी।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 98 वर्षीय कुमार लंबे समय से बीमार थे।

खान ने ट्वीट किया, “ दिलीप कुमार के इंतकाल के बारे में जानकर दुख हुआ। जब एसकेएमटीएच परियोजना शुरू की गई थी तो इसके लिए रकम जुटाने में मदद करने के लिए अपना वक्त देकर उन्होंने जो फिराखदिली दिखाई थी उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।”

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर के किस्सा खवानी बाजार इलाके में हुआ था। पाकिस्तान सरकार पहले ही उनके पुश्तैनी घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर चुकी है और उनके नाम पर इसे एक संग्रहालय में तब्दील करने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

First Published on: July 7, 2021 4:52 PM
Exit mobile version