पाकिस्तानी मंत्री ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा

चौधरी ने बीजिंग से शोक संदेश ट्वीट किया, 'लता मंगेशकर के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। उन्होंनेि कहा कि लता जी ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा।

मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण रविवार सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चीन के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल चौधरी ने बीजिंग से उर्दू में शोक संदेश ट्वीट किया, ‘लता मंगेशकर के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया। लता ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकार रहेगा।’

First Published on: February 7, 2022 3:27 PM
Exit mobile version