प्रिंस फिलिप का किया गया शनिवार को अंतिम संस्कार

फिलिप का 73 वर्ष के वैवाहिक जीवन के उपरांत 99 साल की उम्र में नौ अप्रैल को निधन हो गया था। उनका विंडसर कैसल के रॉयल वॉल्ट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह सैन्य एवं परंपरागत तरीके से होगा।

विंडसर (इंगलैंड)। प्रिंस फिलिप का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा और शाही नौसेना में उनकी सेवा एवं महारानी एलिजाबेथ के प्रति तकरीबन तीन चौथाई सदी तक उनके सहयोग को लेकर उन्हें ‘‘साहस, धैर्य एवं विश्वास’ के व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा।

फिलिप का 73 वर्ष के वैवाहिक जीवन के उपरांत 99 साल की उम्र में नौ अप्रैल को निधन हो गया था। उनका विंडसर कैसल के रॉयल वॉल्ट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह सैन्य एवं परंपरागत तरीके से होगा।

वैसे कोरोना वायरस पाबंदियों की वजह से सेंट जॉर्ज चैपेल में इस मौके पर 800 लोगों के बजाय 30 लोग ही होंगे जिनमें उनकी विधवा रानी, उनकी चार संतानें एवं आठ प्रपौत्र होंगे।

महामारी के मौके पर भीड़ से बचने के लिए यह अंतिम संस्कार लंदन के पश्चिम में 20 किलोमीटर की दूरी पर एक दुर्ग में होगा और उसका टेलीविन पर प्रसारण किया जाएगा।

First Published on: April 17, 2021 5:48 PM
Exit mobile version