RUSSIA-UKRAINE CONFLICT: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले किए तेज

रूसी गोलाबारी के बाद ओख्तिरका और खार्किव सहित यूक्रेन के कई शहरों और कस्बों को भारी नुकसान हुआ है। खार्किव में रूसी हमलों ने कम से कम 3 स्कूलों और खार्किव के अनुमान कैथेड्रल को निशाना बनाया है...

रूस – यूक्रेन पर लगातार चारों तरफ से हमले कर रहा है। रूसी सैनिकों ने चेर्निहीव  के अलग-अलग जगहों पर एयर स्‍ट्राइक किया है। रॉकेट से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस अटैक में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है। रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी भीषण युद्ध चल रहा है। उत्तरी यूक्रेन के राज्यपाल ने कहा है कि उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहीव शहर में रूसी सेना के हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों को भी मिसाइल हमले से तबाह कर दिया है। कीव में भी भीषण धमाकों की आवाज सुनाई दी है।

रूसी सैनिकों ने कई शहरों में गोलीबारी की तेज
रूसी गोलाबारी के बाद ओख्तिरका और खार्किव सहित यूक्रेन के कई शहरों और कस्बों को भारी नुकसान हुआ है। खार्किव में रूसी हमलों ने कम से कम 3 स्कूलों और खार्किव के अनुमान कैथेड्रल को निशाना बनाया है। ओख्तिरका में दर्जनों आवासीय भवन नष्ट हो गए हैं। यूक्रेन के खारकीव के साथ-साथ Severodonetsk शहर में भी बमबारी जारी है। वहां एक स्कूल के बेसमेंट में 10 लोग फंस गए हैं। इसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस के हमले में यूक्रेन में अब तक 752 आम लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 1 मार्च तक का बताया जा रहा है।

दोनों देशों को युद्ध से भारी नुकसान
युद्ध से दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है। दोनों देशों के कई सैनिक की भी मौत हुई है। जबकि यूक्रेन के कई आम नागरिकों की भी जान गई है। यूक्रेन की सेना के अनुसार, रूस को अब तक के युद्ध में खासा नुकसान हुआ है. उसने 9000 सैनिक गंवा दिए हैं। साथ में 30 प्लेन, 374 कार, 217 टैंक के अलावा 900 आर्म्ड पर्सनल कैरियर्स को गंवा दिया है। इसके अलावा भी उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वहीं रूसी हमले में यूक्रेनी नागरिक लगातार देश छोड़कर भाग रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि लगभग एक हफ्ते में रूस के हमले के बाद से यूक्रेन से लगभग 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा है।

First Published on: March 4, 2022 11:15 AM
Exit mobile version