शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से कर लिया निकाह

सानिया मिर्जा ने बुधवार को ही एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें तेज हो गईं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें।’

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। दरअसल लंबे समय से भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके तलाक की अटकलें लग रही थीं। इस बीच शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने विवाह समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं।

इससे पहले सानिया मिर्जा ने बुधवार को ही एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें तेज हो गईं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें।’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। कर्ज में डूबना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। संचार मुश्किल है। संवाद न करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगा। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।’

First Published on: January 20, 2024 12:09 PM
Exit mobile version