अमेरिका ने ईरान के आठ शहरों पर किया एयरस्ट्राइक

यूएस ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। अमेर‍िकी हेलीकॉप्‍टर अपाचे के मार ग‍िराए जाने के बाद अमेरिका और तेहरान के बीच एक बार फ‍िर हमले शुरू हो गए हैं। यूएस ने फाइटर जेट से ईरान के केशम से लेकर इस्फहान तक कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की। तेहरान ने भी इन हमलों पर पलटवार किया है। आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिका की पांचवीं (5th) फ्लीट के मुख्यालय पर हमला किया है।

ईरान के इन 8 शहरों में US की एयर स्ट्राइक

  1. केशम आईलैंड में छह धमाके
  2. सिरिक आईलैंड पर पानी के 02 प्लांट तबाह
  3. होर्मुज प्रांत में हमला
  4. जस्क शहर
  5. बुशहर
  6. बंदर अब्बास में कई धमाके
  7. इस्फहान
  8. अहवाज (अहवाज खुजेस्तान प्रांत का शहर है, इसे ऑयल कैपिटल के नाम से जाना जाता है)

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि बुधवार (10 जून) तड़के दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास, केशम द्वीप, सिरिक काउंटी और जास्क काउंटी में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए। वहीं, सीरिक, केशम द्वीप और दक्षिणी शहर मीनाब में छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इन इलाकों पर अमेरिकी फाइटर जेट ने हमला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद एबीसी न्‍यूज से कहा कि ये हमले ‘बहुत जबरदस्त और बहुत ताकतवर’ थे। सेंटकॉम के मुताबिक, राष्ट्रपति के आदेश पर ये हमले 9 जून शाम पांच बजे (लोकल टाइम) पर शुरू किए गए। इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट के पास अमेरिकी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है और अमेरिका इसका जवाब देगा।

उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा, मुझे अभी जानकारी मिली है कि कल रात ईरानियों ने हमारे बेहद उन्नत अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जबकि वह होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहा था। ट्रंप ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा, ‘फिर भी, इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए जरूरी है। हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, लेकिन दोनों चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।’

First Published on: June 10, 2026 10:11 AM
Exit mobile version