हेले लिंग अपनी हरकतों के लिए अब दुनिया भर में चर्चा बटोर रही है। यह किसी भी तरह से सभ्य नहीं कहा जा सकता है। नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग अब पीएम मोदी से सवाल पूछने को लेकर विवादों में घिर गई हैं। पत्रकार लिंग ने चिल्लाकर पूछा है कि आप दुनिया की सबसे आजाद प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते? हालांकि पीएम मोदी या किसी भी अधिकारी ने उनकी तरफ प्रतिक्रिया नहीं दी।
हेले लिंग की इस हरकत के बाद अब लोग उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को भी खंगाल रहे हैं। लिंग ओस्लो के अखबार डागसाविसेन अकबार में काम करती हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि नरेंद्र मोदी ने मेरा सवाल नहीं लिया। मुझे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नॉर्वे पहले नंबर पर है। भारत 157वें नंबर पर है। हालांकि, आंकड़ों को इतर रखें तो भारतीय दूतावास ने खुद लिंग को टैग कर सोशल मीडिया के जरिए प्रेस ब्रीफिंग में बुलाया है।
खुद विदेश मंत्राल के सचिव सिबी जॉर्ज ने लिंग को आड़े हाथों लिया। ब्रीफिंग के दौरान नार्वेजियन पत्रकार और जॉर्ज में बहस भी देखने को मिली। इससे नाराज होकर लिंग कमरे से बाहर चली गईं, इसके बाद दोबारा लौट आईं। यह सारा ड्रामा कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है। सोशल मीडिया पर लिंग के बर्ताव पर लोग नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें विदेशी एजेंट, चीनी प्रॉक्सी कह रहे हैं। इसमें उनके पुराने लेख शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें वह बीजिंग और शी जिनपिंग की तारीफ कर रही हैं। पीएम मोदी ने नार्वे के पीएम के साथ यह ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, न कि कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस। कई यूजर्स इसे प्लांटेड ड्रामा और भारत को बदनाम करने की शर्मनाक हरकत करार दे रहे हैं।
