क्या इजरायल दौरे के वक्त पीएम मोदी को थी ईरान पर अटैक की जानकारी? 

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया इजरायल दौरे और उसके बाद ईरान पर हुए हमले को लेकर उठे सवालों पर अब सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि ईरान पर हमले के बारे में इजरायल की ओर से भारत के साथ कोई पूर्व चर्चा नहीं की गई थी। यानी इस कार्रवाई की जानकारी भारत सरकार को पहले से नहीं थी।

गौरतलब है कि फरवरी में पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय समझौते हुए थे। इसके कुछ समय बाद 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या भारत को इसकी पूर्व जानकारी थी।

सरकार की इस सफाई को अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब भारत ने ईरान युद्ध को लेकर अपनी जानकारी और भूमिका को लेकर स्पष्ट रुख सामने रखा है।



Related