पटना कोचिंग विवाद: खान सर की अग्रिम जमानत पर कोर्ट का बड़ा फैसला, बरकरार रहेगी राहत 

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
बिहार Updated On :

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद में फैसल खान उर्फ खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।फैसल खान की एंटीसिपेटरी बेल पर आज (गुरुवार, 25 जून) सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।कोर्ट ने पाया कि पुलिस की ओर से सबमिट अपडेट केस डायरी अधूरी है।ऐसे में फैसल खान की गिरफ्तारी पर रोक अगले आदेश तक बरकरार रहेगी।

इसी के साथ कोर्ट ने पुलिस से अपडेट केस डायरी मांगी है। कोर्ट ने जांच से जुड़े और दस्तावेज भी मांगे।मामले की अगली सुनवाई अब शनिवार (27 जून) को होगी।अगली तारीख तक कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है।

दूसरी ओर, फैसल खान के दोनों गार्ड्स की रेगुलर बेल याचिका पर भी सुनवाई हुई। फिलहाल सिविल कोर्ट की तरफ से दोनों गार्ड्स को राहत नहीं मिली है।इस मामले में भी अगली सुनवाई दो दिन बाद शनिवार को होगी।

एडवोकेट राघव कुमार ने जानकारी दी है कि रोशन आनंद की ज्ञान बिंदु के दो कर्मचारियों अभिषेक और गौरव को कोर्ट ने बेल दे दी है।दोनों जल्दी ही बाहर आ सकते हैं।