पटना में आज छात्र करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
बिहार Updated On :

पटना में मंगलवार (25 अगस्त) की सुबह 11 बजे से गांधी मैदान से ABSU का मार्च शुरू होगा। इस संगठन की तरफ से तरफ से 1 हफ्ते से गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, मंगलवार को सीएम आवास का घेराव करने का फैसला लिया गया है

RYA, SSAI, छात्र युवा संघर्ष मोर्चा समेत 14 संगठनों ने समर्थन का ऐलान किया है। सीएम घेराव मार्च के समर्थन में RJD भी है। मार्च में बड़ी संख्या में युवा, छात्र शामिल होंगे। यह मार्च गांधी मैदान, डाकबंगला, तारा मंडल, जेपी गोलंबर होते हुए सीएम आवास तक जाएगा।

सुरक्षा व प्रशासनिक कारणों से सीएम आवास व उसके आस-पास का इलाका संवेदनशील/प्रतिबंधित माना जाता है। वहां पर मार्च धरना प्रदर्शन की परमिशन नहीं है। वहीं जेपी गोलंबर से जबरन आगे बढ़ने पर लाठीचार्ज की संभावना है। पुलिस द्वारा छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया जा सकता है।

छात्रों की मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा रद्द की जाए। उनका कहना है कि परीक्षा संचालन और परिणाम प्रक्रिया अपारदर्शी है, इसलिए इसे दोबारा कराया जाए। अभ्यर्थी उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की देखरेख में पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच की जाए। साथ ही लाइब्रेरियन बहाली निकाली जाए।

इसके अलावा BSSC से संविदा वेटेज हटाया जाए व परीक्षा तिथि घोषित की जाए। असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली से पहले eligibility test अनिवार्य किया जाए। वहीं दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द की जाए जिसमें धांधली हुई है। छात्रों की एक यह मांग भी है कि बिहार की सभी भर्ती परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष की जाए और डोमिसाइल नीति 90 फीसदी तक की जाए।

बिहार में सभी भर्ती परीक्षाओं का एक वार्षिक कैलेंडर जारी होना चाहिए। इसके अलावा पेपर लीक, धांधली सेटिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और जवाबदेही भी सुनिश्चित होना चाहिए। मांग है कि TRE 4 में एकल परीक्षा हो, नेगेटिव मार्किंग सिस्टम हटाया जाए। बता दें सीएम आवास घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए चौक चौराहों पुलिस बल की तैनाती की गई है।



Related