सबका साथ, सबका विकास में निहित है स्वतंत्रता : डॉ. महेश शर्मा


दैनिक भास्कर के साथ भेंट के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने विवेक और राष्ट्रीय एकता की भावना से शहीदों द्वारा दी गई आजादी को संजोकर रखना है। यही वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


naagrik news naagrik news
उत्तर प्रदेश Updated On :

नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सभी पर्वों से अलग हमारा राष्ट्रीय पर्व है स्वतंत्रता दिवस, जिसे पूरा देश पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाता है। आजादी की परिभाषा को लोग अलग-अलग मायने में लेते हैं। मगर चूंकि हम किसी भी जाति एवं धर्म से ताल्लुक बाद में रखते हैं, उससे पहले हम सिर्फ और सिर्फ केवल हिंदुस्तानी हैं। 

हमारे प्रधानमंत्री जी का नारा ही नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी का एक ही नारा होना चाहिए, और वो है सबका साथ, सबका विकास। जब यह सोच बरकरार रखेंगे तो हमारे अंदर कहीं भी किसी प्रकार के भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। सही मायने में यही हमारी स्वतंत्रता का मूलमंत्र है। 

दैनिक भास्कर के साथ भेंट के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने विवेक और राष्ट्रीय एकता की भावना से शहीदों द्वारा दी गई आजादी को संजोकर रखना है। यही वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी धर्मों के लोग एकसाथ मनाते हैं।



Related