
नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर छिडौली में 22 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसके परिजनों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का एक मामला दर्ज कराया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम शादीपुर छिडौली में रहने वाले नदीम से मुसयदा (22 वर्ष) का दो वर्ष पहले निकाह हुआ था। उन्होंने बताया कि मुसयदा अपने घर पर मृत मिली। उसके गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।