कुछ समय पहले जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर फिल्में छोड़ने की घोषणा करके सबको चौंकाया था। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि वह लोगों के प्यार को समझ सकती हैं लेकिन यह तारीफ उनके ‘ईमान’ के खिलाफ है।
मेरी तारीफ न करें और अल्लाह की प्रार्थना करें
उन्होंने आगे लिखा- मैं हर किसी से आग्रह करती हूं कि मेरी प्रशंसा न करें, अल्लाह मेरी कमियों को अनदेखा करता है। मेरे दिल में वह तक्वा की रोशनी भर देता है। वह मुझे सिर्फ अच्छे कर्मों की अनुमति देता है, मुझे धैर्य रखने की अनुमति देता है। मुझे एक मुस्लिम के रूप में जीने और मरने की अनुमति देता है। अल्लाह सबका भला करे।
बबीता फोगाट के ट्वीट से मचा है बवाल
बता दें कि रेसलर बबीता फोगाट ने जमातियों पर ट्वीट किया था जिसके बाद कई लोगों ने उनकी ट्रौलिंग करनी शुरू कर दी और बकौल बबीता उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। इसके बाद बबीता फोगाट ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों को बताया कि उन्हें जायरा वसीम समझने की भूल न करें जो डर जाएंगी। इसके बाद ट्विटर यूज़र्स ने जायारा वसीम की तारीफें करते हुए बबीता फोगाट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यदि आप बबीता फोगाट को सपोर्ट करते हैं तो उन तक यह बात जरूर पहुंचा दीजिए और उनको बोलिए ध्यान से कान खोल कर सुन लें। pic.twitter.com/gqec3lQwPE
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 17, 2020
जायरा वसीम ने ट्वीट किया लेटर
इसके बाद ट्विटर पर कई लोग जायरा के पक्ष में लिखने लगे और बॉलीवुड छोड़ने समेत उनके अन्य फैसलों की तारीफ करने लगे। इसके बाद अब जायरा ने सोशल मीडिया पर एक लेटर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लोगों से तारीफ़ न करने की बात कही है।
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) April 17, 2020
जायरा ने फिल्म ‘दंगल’ से डेब्यू किया था और उनकी आखिरी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी। बता दें जायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनकी आस्था और धर्म के रास्ते में आ रहा है। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि उन्हें महसूस हुआ कि भले ही मैं यहां पूरी तरह से फिट हो जाऊं, लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं। जायरा के एक्टिंग छोड़ने पर बहुत बवाल हुआ था।
Related
-
‘बैटल ऑफ गलवान’ की टली रिलीज डेट, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी सलमान खान की फिल्म ?
-
सिंगर एपी ढिल्लों ने कपिल के शो पर याद किए स्ट्रगल के दिन
-
‘एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा..’संदीपा धर ने ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर कही ये बात
-
एआर रहमान के बयान पर अनूप जलोटा बोले- ‘काम नहीं मिल रहा तो वापस हिंदू बन जाएं’
-
श्रद्धा कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग करने जा रही हैं शादी? भाई सिद्धांत ने किया रिएक्ट
-
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? बोलीं- जिंदा हूं, ठीक हूं
-
90s के स्टार्स क्यों नहीं होते आउटडेटेड? माधुरी दीक्षित ने बताया राज
-
‘चोली के पीछे’ पर माधुरी दीक्षित का पुराना वीडियो वायरल
