जांच में लापरवाही पर डीसीपी ने एसआई को किया सस्पेंड

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
राज्य Updated On :

नोएडा। नोएडा में एक युवक के लापता होने के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस उपायुक्त ने एक एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने ये कार्रवाई की है। एक लापता युवक की जांच के मामले में एसआई ने लापरवाही बरती थी। जब इसकी विभागीय जांच हुयी तो पता चला कि एसआई ने तफ्तीश सही से नहीं की।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि विशाल यादव के लापता होने की रिपोर्ट थाना सेक्टर 39 में 20 अगस्त को दर्ज की गई थी। उसका शव 18 अगस्त को थाना बिसरख क्षेत्र में मिला था। थाना बिसरख पुलिस ने शव का अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने उप-निरीक्षक पवन कुमार पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रविवार को थाना सेक्टर 39 के बाहर प्रदर्शन किया था।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की गई थी। जांच में पाया गया कि उपनिरीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरती, तथा जांच को सही तरीके से नहीं किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उपनिरीक्षक पवन कुमार को पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



Related