नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद अधिक से अधिक मैचों का आयोजन करना उनकी प्राथमिकता होगी, लेकिन, ‘‘अभी सुरक्षित रहना अधिक महत्वपूर्ण है और मुझे विश्वास है कि धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती जाएगी। इसलिए हम सकारात्मक हैं। ’’
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी सभी खेल गतिविधियों को जुलाई तक निलंबित रखने की घोषणा कर दी है। इसमें घरेलू सत्र भी शामिल है। कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। करीम ने पीटीआई से बातचीत में कहा , ‘‘इस तरह की कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। अगस्त आने में अभी समय है। हम महीने दर महीने आकलन कर रहे हैं। ’’
पिछला सत्र (2019-20) दलीप ट्राफी के साथ अगस्त में शुरू हुआ और पिछले महीने रणजी ट्राफी के साथ उसका समापन हुआ था। सत्र का आखिरी टूर्नामेंट हालांकि ईरानी कप था जो रणजी फाइनल के चार दिन बाद शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया।
करीम ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है और इसका आयोजन सितंबर में होने की संभावना है। तब घरेलू सत्र भी चल रहा होता है। अभी तक आईपीएल के दौरान भारत में किसी तरह की अन्य क्रिकेट गतिविधियां नहीं चलती हैं।आईपीएल और घरेलू सत्र की तिथियों में संभावित टकराव के बारे में पूछे जाने पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अभी इस पर बात करना मुश्किल है। यह इस पर निर्भर करता है कि हम इस स्थिति से कितनी जल्दी पार पाते हैं। ’’ पिछले साल बीसीसीआई ने पुरुष और महिला वर्ग में आयु वर्ग से सीनियर स्तर तक के कुल 2035 मैचों का आयोजन किया। इनमें से 470 मैच पुरुष सीनियर वर्ग के थे। घरेलू क्रिकेट में 2018 में नयी टीमें जोड़ी गयी थी और इसलिए मैचों की संख्या भी बढ़ गयी।
Related
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
-
टूटते-टूटते रह गया विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड, सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा; पर बना ‘नया रिकॉर्ड’
-
IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक
-
धुंध में डूबा लखनऊ! रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, BCCI सवालों के घेरे में
-
IND-A vs SA-A: इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका
-
IND vs AUS T20I: भारत-ऑस्ट्रेलिया में आज से होगी भिड़ंत
-
PAK टीम का आतंकियों से प्यार! मसूद अजहर जैसे दहशतगर्दों के परिवारों को दान करेगी मैच फीस
-
भारत की जीत के बाद PM मोदी की पोस्ट से ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची
