6 साल की भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कैद

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

हमीरपुर। चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर 6 साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म काने वाले कलयुगी चाचा को यूपी की हमीरपुर की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाने के साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद पॉक्सो कानून के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार महाजन की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

पेश मामले के अनुसार, 24 नवंबर 2019 को दोषी ने शाम में करीब छह बजे 6 साल की अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप साबित हो जाने पर शुक्रवार को बिवांर थाना क्षेत्र के रामदेव (23) को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई और उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने बताया, घटना के वक्त बच्ची अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी, तभी रामदेव वहां पहुंचा और उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। सिंह ने बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में नौ गवाह पेश किए गए थे।



Related