मुनव्वर राना की बेटी उरुषा राणा ने कांग्रेस जॉइन की, बनी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष 


पत्रकारों से सवाल के जवाब में उरूषा ने कहा कि यह सरकार मनु स्मृति की सोच रखने वाली सरकार है…जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद थे तो उन्होंने मुसलमान औरतों के खिलाफ विवादित बयान दिया था, तो जिस मुख्यमंत्री की सोच महिलाओं के खिलाफ ऐसी है तो उस हुकुमत से आप महिलाओं के लिए क्या उम्मीद कर सकते हैं। 


मंज़ूर अहमद मंज़ूर अहमद
उत्तर प्रदेश Updated On :

लखनऊ। उर्दू अदब के मशहूर शायर मनव्वर राणा की बेटी उरूषा राणा ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। उरूषा को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और कोशिश करूंगी कि पार्टी ने हमारे प्रति जो विश्वास दिखाया है उस पर खरी उतरूं और अपने जिम्मेमदारी को पूरी करूं। प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ती अपराधिक घटनाओं और उनके रोकथान के लिए सरकार के प्रयासों के सवाल के जवाब में उरूषा ने कहा कि आप देख सकते हैं कि हाथरस पीड़िता के लिए आवाजा उठाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कैसा व्यवहार किया। उसके बाद भी प्रियंका गांधी ने पीड़ित लड़की को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरीं और अभी भी वह लड़ रही हैं और हम सभी लोग पूरी तरह से उनके साथ हैं।

महिलाओं को जागरूक करने के सवाल के जवाब में उरूषा ने कहा कि यह सरकार मनु स्मृति की सोच रखने वाली सरकार है…उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद थे तो उन्होंने मुसलमान औरतों के खिलाफ विवादित बयान दिया था, तो जिस मुख्यमंत्री की सोच महिलाओं के खिलाफ ऐसी है तो उस हुकुमत से आप महिलाओं के लिए क्या उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब महिलाओं की बात होती है तो वहां किसी जाति विशेष की बात नहीं होती है। महिला देश की बेटी होती है, हर औरत को सम्मान के साथ देखना चाहिए।

इस अवसर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने भी कमेटी की उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उरूषा राणा को शुभकामनायें दीं।



Related