मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए गाजीपुर के लाल अश्विनी यादव की शहादत को शत शत नमन है। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों के सर्वाच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।
उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवदेना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है। परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी। विदित हो कि जम्मू कश्मीर के हदवाड़ा में सोमवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी थी। इसमें तीन जवान शहीद हो गये और सात घायल हुए हैं।
इन शहीद जवानों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अश्विनी कुमार यादव, बिहार के औरंगाबाद निवासी संतोष कुमार मिश्रा, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली चन्द्रशेखर सी के रुप में की गयी है। ये सभी जवान सीआरपीएफ की 92 बटालियन के थे। रविवार को भी आतंकवादियों मुठभेड़ में हंदवाडा में एक कर्नल, एक मेजर समेत पांच जवानों की शहादत के अगले दिन ही आतंकवादियों ने यह बड़ा हमला किया है।
Related
-
AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान, मुसलमान को मारने वालों का होगा एनकाउंटर’
-
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में FIR दर्ज, सपा नेता अंसार अहमद समेत 7 नामजद और 5 अज्ञात शामिल
-
वाराणसी गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले सभी 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
-
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह से पहले नोएडा में बढ़ी हलचल
-
गोरखपुर हत्याकांड पर भड़के डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
-
कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी BSP कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सलाह
-
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
-
ज्ञानवापी मस्जिद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई
