राहुल ने मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की


कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मायावती के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया था।


भाषा भाषा
देश Updated On :

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बसपा प्रमुख मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से बृहस्पतिवार रात फोन पर बात की।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मायावती के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया था।

मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अंतिम सांस ली। इससे पूर्व वह नोएडा के ही इंडो गोल्ड अस्पताल में भर्ती थे तथा वेंटिलेटर पर थे। उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था।



Related