बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही का आज 29वां जन्मदिन, फैंस दे रहे शुभकामनाएं


अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली नोरा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

बॉलीवुड की मशहूर बेली डांसर नोरा फतेही का हाल ही में नया गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज़ हुआ है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे तो नोरा का हर गाना सुपरहिट होता है लेकिन नोरा के इस गाने ने कुछ ही घंटों में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा की बात करें तो वह एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने कम समय में बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है जो हर किसी के लिए आसान नहीं है। फिल्मों में आइटम सॉन्ग करने से लेकर डांस रियलिटी शो की जज बन चुकी नोरा का आज हर कोई दिवाना है।

अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली नोरा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में  प्रोड्यूसर फरीदून शहरयार ने नोरा को ट्वीट कर जन्मदिन पर बधाई दी है।

नोरा अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में जन्मी नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक बहतरीन मॉडल भी हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले नोरा कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस थीं। जिसके बाद उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। लेकिन नोरा सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने सलमान के फेमस शो बिग बॉस के 9वें सीजन में एंट्री की। उसके बाद 2016 के रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस के जरिए अपना असली टैलेंट दिखाया और फिर कभी पीछे मुडकर नहीं देखा।

बात अगर नोरा फतेही के टैलेंट की हो रही है तो आपको बता दें कि वह इंग्लिश, हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भाषा में भी बात कर सकती हैं। नोरा एक समय एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं।

बता दें कि नोरा ने अपने फर्श से अर्श तक का सफर महज 5000 रूपए से शुरू किया था यानी कि जब ये अदाकारा भारत आईं थीं तब उनके पास सिर्फ 5000 रूपए ही थे। लेकिन नोरा ने अपनी काबिलियत की दम पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाकर रख दिया है और आज उनके डांस मूव्स का हर कोई दिवाना है।



Related