नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 792 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 22 मई को सबसे ज्यादा 660 नए मामले सामने आए थे। यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को जारी बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 303 तक पहुंच गई है और कुल 15,257 लोग संक्रमित हैं।
बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि मृतकों की सूची में वही लोग शामिल हैं जिनकी मौत प्राथमिक तौर पर कोरोना वायरस की वजह से हुई है। यह संख्या मृत्यु लेखा-जोखा समिति द्वारा विभिन्न अस्पतालों से हासिल किए गए आंकड़ों के आधार पर है। मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 14,465 और मृतकों का आंकड़ा 288 था।
Related
-
सरकार ला रही स्पेशल FASTag, बिना एक पैसा दिए टोल पार करेंगी गाड़ियां
-
सुप्रीम कोर्ट का आवारा कुत्तों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने का निर्देश
-
इन लोगों को नहीं मिलेगा सस्ता LPG सिलेंडर, कट जाएंगे हजारों कनेक्शन
-
रूसी तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डीजल-पेट्रोल और होगा महंगा ?
-
नीट पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा
-
CBSE ने आंसरशीट देखने की फीस 700 से घटाकर 100 रुपये की
-
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा-‘शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं’
-
भारत ने खारिज किया सिंधु जल संधि पर इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला
