नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक करेंगे।
कोविड-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “दिल्ली में प्रतिदिन के हिसाब से कोरोना की वर्तमान स्थिति पर निगरानी रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपराह्न एक बजे नोडल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अधिकारियों संग कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक करेंगे।”
To monitor the current situation of Corona in Delhi on a day-to-day basis, Hon’ble CM Shri @ArvindKejriwal will convene a review meeting on COVID management along with the nodal minister, health minister and officials at 1 PM today.
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 17, 2021
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 19,486 नए मामले सामने आए तथा 141 और लोगों की मौत हो गई।
