जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान ने अन्य राज्यों के साथ अपनी सीमाएं बुधवार को फिर सील कर दीं। अब राजस्थान में आने व बाहर जाने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एम एल लाठर ने इस बारे में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने अंतर्राज्यीय आवागमन को नियंत्रित करने का फैसला किया है।
इस व्यवस्था के तहत बाहरी राज्य से उसी व्यक्ति को आने दिया जाएगा जिसने अपने राज्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया हो। इसी तरह राज्य से बाहर जाने के लिए भी सक्षम अधिकारी से पास या अनुमति पत्र लेना होगा। इसमें कहा गया है कि सक्षम अधिकारी इलाज के लिए जाने या परिवार में किसी की मृत्यु होने जैसी आपात परिस्थितियों में ही पास जारी करें। अं
तर्राज्यीय मार्गों के साथ साथ हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी तत्काल चैक पोस्ट स्थापित करने को गया है। फिलहाल यह व्यवस्था आगामी सात दिन के लिए की गयी है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,368 हो गयी जबकि राज्य में इससे 256 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले छह मई को भी राज्य सरकार ने सीमाएं सील कर दी थीं।
Related
-
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, फरहान को हो सकती है सजा?
-
आसाराम के बेटे नारायण साईं और जानकी देवी का तलाक तय, पत्नी को देने होंगे दो करोड़ रुपये
-
अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज
-
चंद्रशेखर जन्म शताब्दी वर्ष : 17 अप्रैल को भोंडसी में भारत यात्रियों का जुटान
-
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच भारत का बड़ा कदम, ईरान से 7 साल बाद खरीदा तेल
-
ईरान के खुर्रमशहर पोर्ट पर फंसे भारतीय नाविक, धमाकों की गूंज और डर के साये में कट रहीं रातें
-
IMD ने जारी किया अलर्ट-देशभर में आंधी-बारिश की संभावना
-
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक
