
नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दिल्ली में शंकराचार्य मार्ग, मैगजीन रोड और मलकागंज में सरकारी स्कूलों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
सिसोदिया इस सप्ताह कई निर्माणाधीन स्कूलों का दौरा कर चुके हैं।
उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ आज सत्येंद्र जैन जी के साथ शंकराचार्य मार्ग, मैगज़ीन रोड और मलकागंज में सरकारी स्कूलों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। पिछले छह साल से अरविंद केजरीवाल नीत सरकार दिन-रात मेहनत कर ऐसे सरकारी स्कूल बना रही है, जिन पर दिल्ली के हर नागरिक को गर्व हो।’’
आज @SatyendarJain जी के साथ शंकराचार्य मार्ग, मैगज़ीन रोड और मलका गंज में सरकारी स्कूलों के निर्माण कार्यो का जायजा लिया।
6 साल से @ArvindKejriwal सरकार दिन-रात मेहनत कर दिल्ली के हर नागरिक को गर्व हो ऐसे सरकारी स्कूल बना रही है। pic.twitter.com/DCk1jrXD5o
— Manish Sisodia (@msisodia) June 23, 2021
वहीं, जैन ने कहा कि स्कूलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
जैन ने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना वायरस के कारण स्कूल भले ही बंद हों, लेकिन दिल्ली सरकार का सरकारी स्कूलों को ‘विश्व स्तरीय’ बनाने का काम तेजी से चल रहा है।’’
कोरोना के कारण स्कूल भले ही बंद हों, लेकिन दिल्ली सरकार का सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
आज दिल्ली के उप मुख्य्मंत्री, श्री @msisodia जी के साथ शंकराचार्य मार्ग, मैगज़ीन रोड और मलका गंज के सरकारी स्कूलों का दौरा कर, निर्माण कार्य का जायज़ा लिया। pic.twitter.com/0eT6ZplEJo
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) June 23, 2021