TOKYO OLYMPIC : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद फिर रचा इतिहास, पीएम ने दी बधाई


टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के मुक़ाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद इतिहास रचा है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
खेल Updated On :

जयपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के मुक़ाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद इतिहास रचा है। जिस जीत के जश्न में सारा भारत सराबोर है।

जिस उपलक्ष्य में नेता से लेकर अभिनेता और देश का हर नागरिक इस जीत की खुशी को सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। जिस कड़ी में पीएम नरेेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी हैष

इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को तोक्यो में ओलंपिक खेल में जर्मनी को हरा कर कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

गहलोत ने ट्वीट के जरिये बधाई देते हुए कहा कि ‘‘भारतीय पुरूष हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ इस शानदार जीत और देश के लिये कांस्य पदक जीतने के लिये हार्दिक बधाई। यह भारतीय हॉकी के लिये एक महान क्षण है और टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाडियों पर गर्व है।’’

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी हॉकी टीम को ओलंपिक में मिली इस जीत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘इतिहास को दोहराने के लिए टीम इंडिया को बधाई! 41 साल बाद ओलंपिक पदक! क्या मैच, क्या वापसी!’

बता दें कि 8 बार की ओलंपिक विजेता रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक में कोई पदक जीता है।