ललितपुर (उप्र)। जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के बीना-झांसी रेल मार्ग पर बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती की पहचान कर ली गयी है। युवक पहले से ही शादीशुदा था और दोनों के बीच रिश्तेदारी थी।
जाखलौन पुलिस ने मृत युवक के चाचा के हवाले से बताया युवक पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन रिश्तेदारी होने की वजह से ऐसा संभव नहीं था, इसीलिए दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया, युवक और युवती के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और कई बिंदुओं में जांच आरंभ कर दी गयी है।
Related
-
यूपी में बारिश से बिगड़े हालात, उफान पर नदियां, मंडराया बाढ़ का खतरा
-
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- ‘गजब मसखरे हैं महाराज आप..’
-
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
-
जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट में ED की छापेमारी, आजम खान के 10 ठिकानों पर रेड
-
समाजवादी छात्र सभा का आज लखनऊ में प्रदर्शन! योगी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आरोप
-
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
-
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
-
एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना
