नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से राहत दिलाई। मौसम वैज्ञानिकों ने शहर में मानसून आने तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह बारिश पाकिस्तान से असम तक बने कम दबाव के क्षेत्र का परिणाम हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के दिल्ली में 27 जून तक दस्तक देने की संभावना थी लेकिन पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अब यह दो-तीन दिन पहले आ सकता है। यह चक्रवाती सर्कुलेशन 19 और 20 जून को दक्षिणपश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया।
श्रीवास्तव ने कहा, इससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य मध्यप्रदेश पहुंच गया है। इसके 22 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले दो-तीन दिन में यह दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा।
Related
-
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
-
मानसून की शुरुआत: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें
-
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी
-
NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख
-
सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल
-
क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी?
-
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया
-
भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान?
