सिडनी। शीर्ष क्रिकेटरों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता किया है कि वह कोरोना वायरस महामारी की अनिश्चितता के दौरान भविष्य के राजस्व के अपने मूल्यांकन को स्थगित कर दें। शनिवार को इस समझौते के घोषित होने से पिछले एक महीने से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इससे पहले जून में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2020-21 वित्तीय वर्ष में राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत कमी का अनुमान लगाया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के संघ के समझौता ज्ञापन के मुताबिक अप्रैल के अंत तक राजस्व अनुमान को साझा करना होता है। उस समय इसे एक महीने तक टालने पर सहमत बनी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ सदी में एक बार आने वाली महामारी के दौरान 12 महीने पहले राजस्व का अनुमान लगना काफी चुनौतीपूर्ण है।’’ उन्होंन कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हम एक ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जो सभी पक्षों को अगले साल बातचीत करने के बारे में अधिक निश्चितता प्रदान करता है।’’
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब पूर्वानुमान हटा दिया है और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट राजस्व (एसीआर) के पूर्वानुमान विवाद के अपने नोटिस को वापस ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों को एक राजस्व-साझा करने के आधार पर भुगतान किया जाता है। इसका मतलब यह है कि राजस्व अनुमान से अनुबंधित पुरूष और महिला क्रिकेटरों का वेतन प्रभावित हो सकता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के संघ के समझौता ज्ञापन के मुताबिक अप्रैल के अंत तक राजस्व अनुमान को साझा करना होता है। उस समय इसे एक महीने तक टालने पर सहमत बनी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ सदी में एक बार आने वाली महामारी के दौरान 12 महीने पहले राजस्व का अनुमान लगना काफी चुनौतीपूर्ण है।’’ उन्होंन कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हम एक ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जो सभी पक्षों को अगले साल बातचीत करने के बारे में अधिक निश्चितता प्रदान करता है।’’
Related
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
-
टूटते-टूटते रह गया विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड, सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा; पर बना ‘नया रिकॉर्ड’
-
IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक
-
धुंध में डूबा लखनऊ! रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, BCCI सवालों के घेरे में
-
IND-A vs SA-A: इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका