नई दिल्ली। ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित फुटबॉलर सैयद शाहिद हकीम कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं और इस समय हैदराबाद में पृथकवास केंद्र में उपचार करा रहे हैं।
भारत की 1960 रोम ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे 81 वर्षीय हकीम ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि , ‘‘हां, मैं छह दिन पहले कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव आया और इस समय मैं हैदराबाद में एक होटल में हूं जिसे राज्य सरकार ने पृथकवास केंद्र में तब्दील किया हुआ है। ’’
‘‘पिछले दो दिन से मैं अपने स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार देख रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही जांच में नेगेटिव आऊं और कुछ दिनों में घर वापस चला जाऊं। ’’वह कर्नाटक के गुलबर्गा के दौरे के बाद बीमार पड़ गये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुलबर्गा गया था, जिसके बाद मुझे बुखार आ गया और मैं बुखार की दवाई ले रहा था। बाद में मेरी छाती का एक्स-रे कराया गया और मुझे बताया गया कि मुझे निमोनिया हो गया है। ’’ सैयद मोहम्मद शाहिद, फुटबॉलर।
उन्होंने कहा, ‘‘बाद में, मुझे कोविड-19 परीक्षण कराने की सलाह दी गयी। इसका नतीजा पॉजिटिव आया। यह छह दिन पहले ही हुआ। ’’
गौरतलब है कि हकीम को 2017 में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ के लिये ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया था। फुटबॉल करियर समाप्त होने के बाद हकीम ने 1989 तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में रैफरिंग की जिसमें 1988 एएफसी एशिया कप भी शामिल है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता और भारत के महान फुटबॉलर कोच सैयद अब्दुल रहीम के नक्शेकदमों पर चलते हुए कोचिंग करना शुरू किया। वह भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रोजेक्ट निदेशक भी रहे।
Related
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
-
टूटते-टूटते रह गया विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड, सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा; पर बना ‘नया रिकॉर्ड’
-
IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक
-
धुंध में डूबा लखनऊ! रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, BCCI सवालों के घेरे में
-
IND-A vs SA-A: इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका
