वाशिंगटन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक समूहों ने यह जानकारी दी। हिंदू मंदिर एग्जिक्यूटिव्ज कॉन्फ्रेंस (एचएमईसी) और हिंदू मंदिर प्रीस्ट्स कॉन्फ्रेंस (एचएमपीसी) ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर अयोध्या में होने वाले ‘‘श्री राम मंदिर भूमि पूजन’’ के अवसर पर पूरे अमेरिका में एक साथ राष्ट्रीय प्रार्थना करने का आह्वान किया।
अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि पांच अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर की आधारशिला रखेंगे तब उस अवसर पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। उत्तर अमेरिका में सामूहिक मंत्रोच्चारण होगा, जिसके बाद अनूप जलोटा और संजीवनी भेलांडे का भजन सुना जाएगा।
Related
-
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, सरकार ने बढ़ाया कर्फ्यू; 2,500 से अधिक लोग हिरासत में
-
फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा- ‘जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस’
-
ईरान पर परमाणु हमला नहीं करेंगे ट्रंप, जमीनी सैन्य कार्रवाई से भी किया इनकार
-
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से की बात, पीएम मोदी के साथ स्वतंत्रता दिवस पर किया इनवाइट
-
Bimal Patel ने ITLOS के जज के रूप में ली शपथ, 9 साल का होगा कार्यकाल
-
यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए PM मोदी के पास ‘अच्छे विचार’, पुतिन ने की तारीफ
-
PoK की भारत में शामिल होने की जिद, LoC तोड़ने की तैयारी? पाक सेना को चुनौती
-
ड्रोन का जवाब मिसाइल से, मास्को पर हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर किए अटैक्स
