
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। संजय कपूर का भारत में अंतिम संस्कार होना था। हालांकि 6 दिन बाद भी उनका दाह संस्कार नहीं हुआ है। वहीं संजय के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी को लेकर भी कोई खबर नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर संजय कपूर का पार्थिव शरीर कहां है?
करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन को 6 दिन हो चुके हैं लेकिन उनका अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। कहा जा रहा था कि उनका दाह संस्कार दिल्ली में होना है और अमेरिकी नागरिकता के चलते कानूनी औपचारिकता की वजह से उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में थोड़ा डिले हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बीते 6 दिन में ना तो संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर कोई अपडेट आया है और ना ही ऐसी कोई जानकारी सामने आई है कि संजय का पार्थिव शरीर कहां हैं?
सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या कानूनी कार्रवाई के चलते संजय का पार्थिव शरीर अभी भी लंदन में ही फंसा है। या कानूनी अड़चनों के चलते उनका अंतिम संस्कार लंदन में ही कर दिया गया है। या भारत लाकर चुपचाप संजय कपूर का दाह संस्कार कर दिया गया है?
संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर नेटिजंस कई सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन इस मामले में परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। कहा जा रहा है कि संजय के पास अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से कुछ कानूनी अडचने आ रही है जिसके चलते उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हो रही है। हालांकि इसके बाद से संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर कोई अपडेट परिवार ने जारी नहीं किया है।
वहीं संजय के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी मीडिया के सामने अभी तक नहीं आई हैं। उनकी कोई खोज खबर नहीं है कि वे कहां हैं। उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है। बता दें कि संजय कपूर का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके परिवार में पत्नी प्रिया सचदेव, बेटा आजरियस, सौतेली बेटी सफीरा, मां रानी कपूर हैं। उनकी दो बहनें भी हैं जो विदेश में रहती हैं। उनके पिता सुरेंद्र कपूर का निधन साल 2015 में हो गया था।