कोरोना संक्रमण से उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की लखनऊ में मौत हो गयी। पिछले 18 जुलाई को संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि कोरोना के अलावा उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की भी समस्या थी। जिसके कारण फेफड़े में गंभीर संक्रमण से उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमला रानी वरूण ने मंत्रिमंडल में बड़ी कुशलतापूर्वक काम किया। उनका निधन समाज, सरकार और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण लोकप्रिय जन नेता और वरिष्ठ समाजसेवी थीं। 11वीं और 12वीं लोकसभा की वह सदस्य थीं। 2017 में कानपुर नगर के घाटमपुर से विधायक चुनी गई थीं।
Related
-
प्रयागराज में अतीक अहमद की कब्जे से मुक्त जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट
-
BHU में छात्रों का प्रदर्शन: ABVP कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय में लगाया ताला
-
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
-
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
-
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
-
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
-
CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश- ‘बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद’
-
यूपी में गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘बात सीट की नहीं जीत की है’
