बेटियों के लिए सुरक्षित नही शामलीः 14 साल की लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म, आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश


इंसानियत के चेहरे को कलंकित करने वाली एक दूसरी वारदात जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल की है। यहां पर आठ साल की एक मासूम बच्ची दोपहर के समय अपने मजदूर पिता और परिवार के अन्य लोगों के लिए रोटियां लेकर खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के शान मोहम्मद नाम के युवक ने मासूम बच्ची को बदनियती से दबोचते हुए उसके साथ हैवानियत की कोशिश की।


naagrik news naagrik news
क्राइम Updated On :

शामली। पश्चिम यूपी का शामली जनपद अब मासूम बेटियों के लिए सुरक्षित नही रह गया है। यहां बेटियों के साथ लगातार पेश आने वाली वारदातें इंसानियत को बेआबरू कर रही हैं, लेकिन पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय इन दिनों सिर्फ कोरोना के जाल में उलझी हुई नजर आ रही है। जिले के कांधला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात प्रकाश में आई है, जबकि गढीपुख्ता थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश हुई है।  

केस-1: 14 साल की नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म 

रिश्तों को कलंकित करने वाली यह वारदात कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह परिवारजनों के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां मौजूद थी।
आरोप है कि इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसके घर पहुंचे, जो 14 वर्षीय बड़ी बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बताए जा रहे दोनों युवक गोगवान कैराना निवासी सारिक और दिलशाद पीडित पक्ष के रिश्तेदार और पूर्व परिचित हैं।
इस पर पुलिस ने गोगवान गांव में दबिश डालते हुए लड़की को बरामद कर लिया, जबकि दोनों आरोपी पुलिस की भनक लगने पर पहले ही फरार हो चुके थे। बकौल पुलिस लड़की ने आरोपी बताए जा रहे एक युवक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले में शामली के एसपी विनित जायसवाल का कहना है कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के एक व्यक्ति द्वारा थाना कांधला पर सूचना दी गई कि रिश्तेदारी के दो युवक उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस सूचना पर थाना कांधला पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपहृता को सकुशल बरामद किया।
पुलिस द्वारा लड़की के ब्यान दर्ज किए गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने उसके साथ गलत कार्य किया है। सूचना पर तत्काल पीडिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बकौल पुलिस लड़की ने आरोपी बताए जा रहे एक युवक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।पूछताछ में पता चला कि आरोपी बताए जा रहे दोनों युवक गोगवान कैराना निवासी सारिक और दिलशाद पीडित पक्ष के रिश्तेदार और पूर्व परिचित हैं।

केस-2: आठ साल की मासूम से हैवानियत की कोशिश 

इंसानियत के चेहरे को कलंकित करने वाली यह दूसरी वारदात जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल की है। यहां पर एक आठ साल की एक मासूम बच्ची दोपहर के समय अपने मजदूर पिता और परिवार के अन्य लोगों के लिए रोटियां लेकर खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के शान मोहम्मद नाम के युवक ने मासूम बच्ची को बदनियती से दबोचते हुए उसके साथ हैवानियत की कोशिश की। 

बच्ची के शोर मचाने पर आस पास के खेतों पर काम कर रहे किसान मजदूर भागते दौड़ते मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद रोते हुए मासूम बच्ची ने खेत पर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन बच्ची को साथ लेकर गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे। मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को पूर्वी यमुना नहर पटरी से गिरफ्तार करने की जानकारी भी मिल रही है। 

वहीं आठ साल की मासूम के साथ हुई वारदात के मामले में एसपी शामली जायसवाल ने कहा कि नाबालिग लड़की को बदनियती से पकड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी पूछताछ की जा रही है।