सिनेमाघरों में जाना ‘सुरक्षित’ होने के बाद ही होगी फिल्म रिलीज: सलमान खान


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी समाप्त होने और लोगों के लिए सिनेमाघरों में जाना ‘सुरक्षित’ होने के बाद ही उनकी फिल्म ‘‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’’ थियेटरों में रिलीज की जाएगी।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी समाप्त होने और लोगों के लिए सिनेमाघरों में जाना ‘सुरक्षित’ होने के बाद ही उनकी फिल्म ‘‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’’ थियेटरों में रिलीज की जाएगी।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर 13 मई को ओटीटी और डीटीएच सेवाओं समेत विभिन्न मंचों पर उपलब्ध होगी।

इस फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्राफ ने भूमिका निभायी है।

सलमान खान ने मुम्बई में साक्षात्कार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह फिल्म ईद पर आ रही है और आपको इसे घर पर देखने का मौका मिलेगा और जब कोरोना चला जाएगा तब हम इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


लॉकडाउन खुलने के बाद थिएटर्स में रिलीज होगी “राधे”

सलमान ने कहा, ‘ये सच है कि हमारी फिल्म “राधे” मल्टीप्लेक्स या सिंगल थिएटर्स में रिलीज़ होने जैसी फिल्म है। हमने फिल्म बनाई ही ऐसी है। सबकी तरह हमें भी यही लग रहा था कि सबकुछ नॉर्मल हो जाएगा। जैसे ही फिल्म की रिलीज़ डेट हमने आउट की वैसे ही फिर से ये कोरोना बाबा शुरू हो गए। खैर, हमने जो अपने फैंस से कमिटमेंट किया है हम वो पूरा भी करेंगे। चाहे हमें कितना भी लॉस हो। जो हर बार हम 200-तीन सौ करोड़ का बिजनेस करते हैं वो इस बार नहीं होगा। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में हमारे फैंस का दिल जरूर बहलाएंगे।

अपने फैंस की ख़ुशी के लिए हम नुकसान झेल लेंगे। जब लॉकडाउन ख़त्म हो जाएगा तो हम एक बार फिल्म को सिनेमाघरों में भी रिलीज़ करेंगे क्योंकि फिल्म बहुत अच्छी बनी है। गाने भी आपने देखे बहुत पसंद किए जा रहे हैं। इसे सिनेमाघर में देखने में अलग ही मजा आएगा। लेकिन फिलहाल सबको घर में ही देखना है। हम नहीं चाहते कि कोई हमारी फिल्म देखने जाए और बीमार हो जाए। लगभग 25 से 30 थिएटर्स अभी खुले हैं और जी 5 पर भी आप फिल्म देख सकते हैं।’

सलमान ने कहा- अच्छा है घर में देखो “राधे” पैसे बचाओ

फिलहाल के लिए तो मैं सबसे यही कहूंगा कि अपने घरों में रहें और फिल्म का आनंद ले। आपके रिक्शे और टैक्सी के पैसे भी बचेंगे। पॉप कॉर्न के पैसे बचेंगे और सबसे ज्यादा जरूरी आपकी जान बचेगी। जो हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। फिर कह रहा हूं कि थोड़ा इंतज़ार कीजिए राधे आपको सिनेमाघरों में देखने जरूर मिलेगी।