नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 792 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 22 मई को सबसे ज्यादा 660 नए मामले सामने आए थे। यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को जारी बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 303 तक पहुंच गई है और कुल 15,257 लोग संक्रमित हैं।
बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि मृतकों की सूची में वही लोग शामिल हैं जिनकी मौत प्राथमिक तौर पर कोरोना वायरस की वजह से हुई है। यह संख्या मृत्यु लेखा-जोखा समिति द्वारा विभिन्न अस्पतालों से हासिल किए गए आंकड़ों के आधार पर है। मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 14,465 और मृतकों का आंकड़ा 288 था।
Related
-
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल
-
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद प्रेस कांफ्रेंस
-
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
-
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी?
-
दिल्ली प्रदर्शन में युवती से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान
-
राहुल गांधी ने किया SIR के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान
-
PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
-
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
