उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायातवी ने कहा कि सभी प्रकार के लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए। सभी प्रकार के लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारंटी है। आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है।
3. अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए। सभी प्रकार की लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारण्टी है। आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) February 14, 2022
1. परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कड़े संघर्ष के बाद ’एक व्यक्ति एक वोट’ की मिली समतावादी शक्ति से अपनी तकदीर खुद संवारने के क्रम में यूपी के 9 जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर आज दूसरे चरण की वोटिंग में आप सभी की साहसिक भागीदारी का तहेदिल से स्वागत व आभार। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) February 14, 2022
उन्होंने आगे कहा कि उन्नाव में दलित युवा लडकी का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या के संगीन मामले में पीड़ित परिवार के लोग समुचित न्याय की तलाश में कल रात लखनऊ आकर मुझसे मिले और अपनी दु:ख भरी व्यथा सुनाई, जिससे स्पष्ट है कि सपा नेता के बेटे सहित लोकल पुलिस भी पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है।
1. उन्नाव में दलित युवा लडकी का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या के संगीन मामले में पीड़ित परिवार के लोग समुचित न्याय की तलाश में कल रात लखनऊ आकर मुझसे मिले और अपनी दुःख भरी व्यथा सुनाई, जिससे स्पष्ट है कि सपा नेता के बेटे सहित लोकल पुलिस भी पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है।
— Mayawati (@Mayawati) February 14, 2022
