भाजपा ने बिप्लब देब को त्रिपुरा से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। वह माणिक साहा द्वारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। वह माणिक साहा द्वारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगे।

त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले साहा ने मुख्यमंत्री के रूप में देब की जगह ली थी। उपचुनाव 22 सितंबर को होना है और देब की जीत निश्चित मानी जा रही है, क्योंकि राज्य विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत है।

देब ने कहा कि वह त्रिपुरा और उसके लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

देब के सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

देब को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है। राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता भानु लाल साहा पहले ही वाम मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 36, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी के आठ विधायक हैं। माकपा के पास 15 और कांग्रेस के पास एक विधायक है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार नामित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृह मंत्री अमित शाह जी को त्रिपुरा से राज्यसभा चुनाव के लिए मुझे भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए धन्यवाद।’’

देब ने कहा कि वह त्रिपुरा और उसके लोगों के कल्याण और विकास के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

First Published on: September 10, 2022 9:47 PM
Exit mobile version