नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा आज दोपहर दो बजे से होगी। जिसके बाद छात्रों का लंबे समय से जारी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म होने को है।
सीबीएसई मुख्यालय ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से बड़े मजाकिया अंदाज से इस बात की जानकारी शेयर की है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि, ‘आखिर वो दिन आ ही गया।’
CBSE Class XII Result to be announced today at 2 P.M.#ExcitementLevel💯%#CBSEResults #CBSE pic.twitter.com/eWf3TUGoMH
— CBSE HQ (@cbseindia29) July 30, 2021
Students, keep your Roll Number handy for quick reference.
Use the Roll Number Finder facility onhttps://t.co/PFYbc0MEiK
Results can also be downloaded from DigiLocker#ExcitementLevel💯#CBSEResults #CBSE pic.twitter.com/soXay0aijK
— CBSE HQ (@cbseindia29) July 30, 2021
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह दूसरी लहर की वजह से बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। जिसके बाद बोर्ड की वैकल्पिक आकलन नीति के आधार पर छात्रों के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
