सीजेपी ने किया 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में पांच सितंबर को विरोध मार्च निकालने का सोमवार को ऐलान किया। सीजेपी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 25 जुलाई को किए गए उन वादों को पूरा नहीं किया जिनके आधार पर उसने परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ 36 दिन का अपना आंदोलन वापस लिया था

दिल्ली पुलिस ने सोमवार (24 अगस्त) को कहा कि उसे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक विरोध मार्च के लिए अनुमति के संबंध में कोई अनुरोध पत्र नहीं मिला है। एक पुलिस सूत्र ने कहा, “हमें अब तक कोई अनुरोध पत्र नहीं मिला है। अगर हमें कोई अनुरोध मिलता है, तो हम उसकी समीक्षा करेंगे।”

सीजेपी ने पांच सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का सोमवार को आह्वान किया। संगठन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ 36 दिन तक चले आंदोलन को वापस लेने के लिए 25 जुलाई को किए गए वादों को पूरा नहीं किया।

सीजेपी के एक बयान के अनुसार, शिक्षक दिवस पर होने वाला मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा। सीजेपी ने कहा कि मार्च का नेतृत्व उन छात्रों के परिजन करेंगे, जिन्होंने नीट परीक्षा रद्द होने और उसके बाद दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

इसके अलावा जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की ज्यादती का सामना करने वाले छात्रों के परिजन भी मार्च में शामिल होंगे। यह फैसला सोमवार को सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया।

केंद्र के साथ बातचीत के बाद संगठन द्वारा अपना आंदोलन समाप्त किए जाने के करीब एक महीने बाद यह निर्णय लिया गया है। सीजेपी ने कहा, ‘‘हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी नहीं समझा जा सकता। हमारी सद्भावना को सरकार के लिए इस देश के युवाओं के साथ विश्वासघात करने का अवसर नहीं बनने दिया जा सकता।

First Published on: August 25, 2026 9:30 AM
Exit mobile version