कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा- दुख की बात है कि मंडाविया भी हर्षवर्धन के रास्ते पर चल रहे हैं

कांग्रेस ने देश में कोरोना रोधी टीकों की कथित तौर पर कमी होने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने पूर्ववर्ती हर्षवर्षधन के रास्ते पर चल रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश में कोरोना रोधी टीकों की कथित तौर पर कमी होने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने पूर्ववर्ती हर्षवर्षधन के रास्ते पर चल रहे हैं।

विपक्षी पार्टी ने यह दावा भी किया कि टीकों की ‘कमी’ के मुद्दे पर देश की जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों को खुराक के आवंटन के बारे में पहले ही सूचित कर चुका है।

First Published on: July 15, 2021 1:26 PM
Exit mobile version