CORONA UPDATE : देश में 1,68,063 नए मामले दर्ज, 277 लोगों की मौत

आकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में कोरोना के 1.79 लाख मामले सामने आए थे।

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहरा का कहर बढ़ता चला जा रहा है। पिछले 24 घंटें में 1,68,063 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि थोड़ी राहत देने वाली खबर यह भी है कि एक दिन पहले की तुलना में 6.5% कम केस आए हैं।

आकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में कोरोना के 1.79 लाख मामले सामने आए थे। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 4,461 हो गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कुल केसों में 58.08%  नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,84,213 जान गंवा चुके हैं।  देश में रविवार को 69,959  मरीज ठीक हुए। अब तक 3,45,70,131 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

First Published on: January 11, 2022 11:13 AM
Exit mobile version