CORONA UPDATE : देश में में कोविड-19 के 20,799 नए मामले दर्ज, 200 दिन में सबसे कम उपचाराधीन मरीज

आंकड़ों के अनुसार देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीकों की 90.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में कोविड-19 के 20,799 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,34,702 हो गई। देश में लगातार 10 दिनों से संक्रमण के रोजाना 30 हजार से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,64,458 हो गई, जो 200 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 180 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,997 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 9,91,676 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 57,42,52,400 हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीकों की 90.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

First Published on: October 4, 2021 12:08 PM
Exit mobile version