CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 25,166 नए मामले दर्ज, 437 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,166 नए मामले आए, जो 154 दिनों में सबसे कम है।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,166 नए मामले आए, जो 154 दिनों में सबसे कम है, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,22,50,679 हो गए, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,69,846 रह गई है, जो 146 दिनों में सबसे कम है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 12,101 की कमी आई है।

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 55.47 करोड़ खुराक दी गई हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं, जो कि एक दिन में अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है।

देश में संक्रमण की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। देश भर में हुईं 437 नई मौतों में 142 केरल में और 100 महाराष्ट्र में हुई हैं।

देश में अब तक कुल 4,32,079 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1,35,139, कर्नाटक में 37,007, तमिलनाडु में 34,547 दिल्ली में 25,069, उत्तर प्रदेश में 22,785, केरल में 18,743 और पश्चिम बंगाल में 18,312 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।”

First Published on: August 17, 2021 1:06 PM
Exit mobile version