CORONA UPDATE : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले, 219 मरीजों की मौत

भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए।

नई दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए। इसका साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई। सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है।

महामारी से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,47,032 हो गई है। कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 74.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

First Published on: September 13, 2021 1:20 PM
Exit mobile version