CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 31,382 नए मामले दर्ज, 188 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 31,382 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 31,382 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,00,162 रह गई है, जो 188 दिनों बाद सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से और 318 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,46,368 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,99,32,709 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,65,696 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है।

First Published on: September 24, 2021 11:14 AM
Exit mobile version