CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 40,120 नए मामले दर्ज, 585 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3,85,227 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 फीसदी है। यह पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.46 प्रतिशत है।

First Published on: August 13, 2021 11:22 AM
Exit mobile version