CORONA UPDATE: देश में कोविड-19 के 43,393 नए मामले, 911 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 911 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 439 , केरल के 142 और कर्नाटक के 62 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 4,05,939 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,24,296, कर्नाटक के 35,663, तमिलनाडु के 33,253, दिल्ली के 25,008, उत्तर प्रदेश के 22,676, पश्चिम बंगाल के 17,867 और पंजाब के 16,157 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

First Published on: July 9, 2021 4:03 PM
Exit mobile version