CORONA UPDATE: देश में कोरोना के 54,069 नए मामले, 1,321 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 हो गई। वहीं 1,321 और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 3,91,981 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 हो गई। वहीं 1,321 और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 3,91,981 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,90,63,740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। अभी तक कुल 39,78,32,667 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,59,469 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,91,981 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,19,303 लोग, कर्नाटक के 34,287 लोग, तमिलनाडु के 31,746 लोग, दिल्ली के 24,940 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,336 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,475 लोग, पंजाब के 15,923 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,407 लोग थे।

First Published on: June 24, 2021 1:55 PM
Exit mobile version