CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 8,503 नए मामले दर्ज, 624 और मरीजों की मौत

राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,503 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,74,744 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 624 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,735 हो गई। देश में लगातार 43 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

देश में अभी तक कुल 3,41,05,066 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

First Published on: December 10, 2021 12:28 PM
Exit mobile version