CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने दर्ज, 415 मरीजों की मौत

पिछले 160 दिन से कोविड-19 के 50,000 से कम दैनिक मामले आ रहे हैं।

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,70,530 हो गई। पिछले 160 दिन से कोविड-19 के 50,000 से कम दैनिक मामले आ रहे हैं।

देश में अब 99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है, यह कुल मामलों का 0.29 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.35 फीसदी है।

देश में अब तक 3,40,53,856 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। वहीं, देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक टीके की 126.53 करोड़ खुराक दी गई है।

First Published on: December 4, 2021 1:39 PM
Exit mobile version